Connect with us

बलिया

जनता को सिर्फ वादे मिले, विकास नहीं : सांसद सनातन पाण्डेय

Published

on

Loading...
Loading...

सपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, अधूरी परियोजनाओं पर 30 अगस्त के बाद धरने का ऐलान

बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल में जनता को विकास के बजाय केवल वादे और निराशा मिली है।

चुनावी वादे पूरे न होने का लगाया आरोप

सांसद ने कहा कि हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये भेजने, किसानों की आय दोगुनी करने तथा आम लोगों के लिए हवाई यात्रा सुलभ बनाने जैसे चुनावी वादे आज तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने नोटबंदी को आम जनता के लिए कष्टदायक बताते हुए विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा भी अधूरा रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने किसानों की आत्महत्याओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार को किसानों के प्रति संवेदनहीन बताया।

Advertisement

अखिलेश सरकार के कार्यों का किया उल्लेख

सनातन पाण्डेय ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की मजबूत नींव रखी गई थी, जबकि वर्तमान सरकार केवल योजनाओं के नाम बदलने तक सीमित है।

30 अगस्त के बाद धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

सांसद ने घोषणा की कि यदि 30 अगस्त 2026 तक पूर्व में घोषित विकास परियोजनाएं पूरी नहीं हुईं तो समाजवादी पार्टी प्रत्येक अधूरी परियोजना स्थल पर क्रमवार एक-एक दिन का धरना-प्रदर्शन करेगी।

बीरबल राम, रामजी गुप्ता, शिव शरण तिवारी, सुनील सराफ, शशिकांत चतुर्वेदी, सुशील कुमार पाण्डेय उर्फ कान्ह जी, जमाल आलम, अंगद कुमार फौजी, अनिल राय, अजय यादव, रविंद्र यादव और राजकुमार पाण्डेय सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page