Connect with us

वाराणसी

चौक पुलिस द्वारा बैंगलोर से आए 22 श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पैदल गश्त के दौरान गंगा के बढ़ते हुए जलस्तर को देखने सिंधिया घाट पर पहुंचे तो बाहर से आए हुए दर्शनार्थियों जो हिंदी भाषा नही जानते थे काफी परेशान थे जिसमे काफी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं थी उनकी परेशानी को देखते हुए समस्या का कारण पूछा गया तो एक व्यक्ति जिसका नाम प्रभुजी जिसको थोड़ी बहुत अंग्रेजी का ज्ञान था ने बताया कि हम सारे लोग ऑटो से गोदौलिया गंगा आरती देखने आए थे ऑटो वाले ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया और हम लोग भटकते भटकते यहां तक आ गए है। उनके द्वारा होटल का कार्ड दिखाया गया जिसका नाम बुद्ध इंटरनेशनल सारनाथ है उनसभी दर्शनार्थियों को थाना चौक पर लाया गया और जलपान आदि करा कर टोटो की व्यवस्था कर 5 टोटो से गंतव्य पर भेजा गया , बैंगलोर आए हुए दर्शनार्थियों द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा की गई तथा अपना फोन नंबर देते हुए बैंगलोर आने का निमंत्रण भी दिया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page