Connect with us

गोरखपुर

चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

खोराबार पुलिस ने अभियान के दौरान की कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना खोराबार में दर्ज मुकदमा संख्या 304/2026 के संबंध में कार्रवाई करते हुए रितेश उर्फ ऋतिक कुमार निषाद तथा सूरज चौहान उर्फ पांचू को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को वादी की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना खोराबार में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और मोटरसाइकिल की बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में रितेश उर्फ ऋतिक कुमार निषाद, निवासी छबैला थाना चौरीचौरा (हाल पता घुट्ट टोला, थाना खोराबार) तथा सूरज चौहान उर्फ पांचू, निवासी कोटिया मान सिंह थाना बांसगांव (हाल पता दिव्य नगर धोबी, थाना कैंट) शामिल हैं।

Advertisement

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page