Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडे और ईंट से हमला, घटना में प्रयुक्त स्कूटी व ईंट बरामद

गोरखपुर। पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में कैंट पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी और ईंट बरामद करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष कुमार दुबे व पुलिस टीम ने थाना कैंट में दर्ज मुकदमा संख्या 345/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रिंस यादव, हर्षित यादव उर्फ संजू, राज साहनी तथा अनुज नाथ पासवान को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने वादी के भतीजे को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर थाना कैंट में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी और एक ईंट बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनका विवरण अभिलेखों में उपलब्ध है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page