Connect with us

गाजीपुर

ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों में लौटी रौनक, बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

तिलक, मिठाई और उपहार देकर किया गया स्वागत

सादात (गाजीपुर)। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार से विद्यालयों में एक बार फिर रौनक लौट आई। स्कूल खुलते ही बच्चों की चहल-पहल से परिसर गुलजार हो उठे। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन जो बच्चे विद्यालय पहुंचे उनका शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में विशेष स्वागत कार्यक्रम

शिक्षा क्षेत्र सादात के प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर में प्रधानाध्यापक राम उग्रह यादव, सूर्य प्रताप सिंह, कुद्दुष, शैलजा, अफसाना, प्रीति एवं प्रतिभा ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाई तथा कॉपी-पेन वितरित कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।

Advertisement

बिजहरी विद्यालय में बांटे गए आम और मिठाइयां

उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजहरी में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, भृगुनाथ यादव, विनोद यादव, मनोज शर्मा और राम प्रताप ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाइयों के साथ आम भी वितरित किए गए, जिससे उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला।

अन्य विद्यालयों में भी दिखा उत्साह

कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय सादात प्रथम, कंपोजिट विद्यालय मजुई, बरहपार नसरतपुर, प्राथमिक विद्यालय महरसा, पचरुखवा, बहरियाबाद, शिशुआपार, कटयां, बुढ़नपुर, डोरा सहित शिक्षा क्षेत्र सादात के अन्य विद्यालयों में भी बच्चों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

Advertisement

बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

विद्यालय खुलने के पहले दिन शिक्षकों द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रम से बच्चों के चेहरे खिल उठे। तिलक, मिठाई और उपहार पाकर विद्यार्थियों में नए सत्र को लेकर उत्साह दिखाई दिया। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति और बढ़ेगी तथा शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page