Connect with us

गाजीपुर

ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

Loading...
Loading...

15 जुलाई तक करें आवेदन

रोजगार सृजन करने वाली इकाइयों को मिलेगा ₹15 हजार तक का पुरस्कार

गाजीपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यू.पी. सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के तहत पात्र उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) तथा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत स्थापित ऐसी इकाइयां, जो पिछले तीन वर्षों से निरंतर संचालित हैं और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं, उन्हें पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा।

योजना के तहत प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय पुरस्कार ₹12,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹10,000 प्रदान किया जाएगा।

Advertisement

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र उद्यमी 15 जुलाई 2026 तक आवश्यक अभिलेखों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, गाजीपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 7408410827 एवं 9455069390 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page