Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के लिए 9 जुलाई से फिर शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Published

on

Loading...
Loading...

24 जुलाई तक विभागीय पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन, निरस्त व प्रतीक्षारत आवेदकों को भी मिलेगा अवसर

गाजीपुर। मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत संचालित निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। विभाग के अनुसार इच्छुक आवेदक 9 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विभाग ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन, परियोजना की इकाई लागत, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि भविष्य में योजना के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित नियम ही प्रभावी होंगे।

अधिकारियों के अनुसार पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे या प्रतीक्षा सूची में थे, वे भी इस चरण में पुनः आवेदन कर सकते हैं।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन, गाजीपुर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page