Connect with us

गोरखपुर

गोरखपुर में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, सरगना समेत तीन पर गैंगस्टर एक्ट

Published

on

Loading...
Loading...

कैंट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

गोरखपुर। शहर में वाहन चोरी और संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कैंट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन चोरी के आरोपों से जुड़े गिरोह के कथित सरगना राम आशीष चौहान उर्फ प्रधान समेत तीन आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर की गई है।

पुलिस ने कैंट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0595/2026 के तहत धारा 2(ख)(I), 2(ख)(XI) और 3(1) में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में की गई।

सरगना समेत तीन आरोपी नामजद

गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद आरोपियों में राम आशीष चौहान उर्फ प्रधान पुत्र हरिचंद निवासी जुड़ियान, आईजीएल कंपनी के पीछे, थाना गीडा; ऋषिकेश यादव उर्फ कोइल पुत्र लालजी यादव निवासी मोहरीपुर शंकर चौराहा, थाना चिलुआताल, तथा ओमकार जायसवाल पुत्र कृष्णचंद निवासी बरईपार, थाना सहजनवां शामिल हैं।

Advertisement

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के अनुसार, राम आशीष चौहान के खिलाफ कैंट, गीडा, सहजनवां और हरपुर बुदहट थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, ऋषिकेश यादव के खिलाफ कैंट, राजघाट, सहजनवां, शाहपुर और बेलीपार थानों में विभिन्न मामलों का उल्लेख है। ओमकार जायसवाल के खिलाफ भी कैंट थाने में वाहन चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

संगठित अपराध पर अंकुश लगाने की तैयारी

पुलिस का कहना है कि संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page