Connect with us

मऊ

गड्ढों में तब्दील सड़क, चलना मुश्किल

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के दौलसेपुर तेंदुली से ख़िरखाड तक जाने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बनने से इस सड़क पर चलना बेहद मुश्किल हो गया है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि न तो वाहन आसानी से गुजर सकते हैं और न ही लोग सुरक्षित पैदल चल सकते हैं।इस सड़क का हाल बीते चार सालों से खराब बना हुआ है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है।

रोज़ाना इस मार्ग से कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं, जिनमें दौलसेपुर, बड़ार, ख़िरखाड, दशबारी, उमती, भरथीपुर, रामपुर बखरिया और मखुनी शामिल हैं। लोगों का ब्लॉक मुख्यालय, तहसील और जिला मुख्यालय आना-जाना इसी रास्ते से होता है, लेकिन गड्ढों और उखड़ी हुई गिट्टियों की वजह से हादसे बढ़ गए हैं।

Loading...

बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं।स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत पत्र देकर सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत दिन पर दिन और बदतर होती जा रही है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page