Connect with us

मऊ

सड़क हादसे में दो बाइक की टक्कर, महिला घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां दो बाइकों की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रेकवारे डीह चट्टी के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने चल रही बाइक को टक्कर मार दी।

घायल महिला की पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव की 51 वर्षीय कुसुमी देवी के रूप में हुई, जो अपने बेटे के साथ मऊ जा रही थीं। अचानक पीछे से आई बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Loading...

    स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

    Continue Reading
    Advertisement
    Click to comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

    You cannot copy content of this page