Connect with us

गाजीपुर

कोतवाली पुलिस ने पाक्सो एक्ट में अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शिवम चौरसिया उर्फ मोनू पुत्र कमलेश चौरसिया उर्फ लखेदू, निवासी औरंगाबाद, थाना कोतवाली, गाजीपुर, उम्र लगभग 21 वर्ष बताया गया है।

प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय और उ0नि0 शैलेश कुमार यादव मय हमराह की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर शिवम चौरसिया को सैनिक चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 691/2025 धारा 137(2), 64 बीएनएस व 5J(2)/5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित है।

Loading...

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी उसी मामले से जुड़ा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह और उ0नि0 शैलेश कुमार यादव मय हमराह शामिल रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page