Connect with us

अपराध

कोटवा में धार्मिक उन्माद फैलाने में पाँच अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

उन्मादियों ने लोहता क्षेत्र के कोटवा में मंदिर की दीवाल पर चिपकाया था धमकी भरा पत्र

मोहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस के दौरान हुई थी तीखी झड़प

Loading...

वाराणसी| लोहता स्थानीय क्षेत्र के कोटवा मे मुहर्रम जुलूस के दिन हुये बवाल और 15 अगस्त को गाव के चौरा माता मंदिर सहित चट्टी-चौराहे पर एक धर्म विशेष के युवकों द्वारा धमकी भरा पत्र चिपकाये जाने पर लोहता पुलिस ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी के निर्देश पर प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कोटवा के पाँच उन्मादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि 9 अगस्त को मुहर्रम के दिन कोटवा में जुलूस के दौरान दो संप्रदाय के लोगो में उस समय उन्मादी हो कर आमने सामने झड़प, गाली-गलौज करने लगे थे जब एक धर्म विशेष के लोग दूसरे धर्म के दरवाजे पर उन्माद फैलाने के लिये लाठी,डन्डा,जंजीर लेकर धावा बोल दिये थे।
स्थानीय पुलिस उक्त घटना क्रम में जाँच पड़ताल कर ही रही थी कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन कोटवा चौरा मंदिर सहित चट्टी-चौराहों की दीवाल पर गाव के अभिलाष कुमार सिंह उर्फ मोनू सहित तीन के नाम से धमकी भरा पत्र चिपका दिये जाने से तनाव व्याप्त हो गया था।
अभिलाष कुमार सिंह उर्फ मोनू की तहरीर पर लोहता थाने मे मुकदमा दर्ज कर पुलिस पूरी तरह से सक्रियता दिखाते हुए गहन छान बीन के साथ ही मुहर्रम के दिन शोशल मिडिया पर वायरल हुये वीडीओ में चिन्हित स्थानीय युवकों से पूंछ तांछ सुरु की धर पकड़ के दौरान गुरुवार को कोटवा डीहवा से मो आजम 24,जावेद उर्फ अईठनवा 23,सोएब 25,सद्दाम 24,आसिक जमाल 22 वर्ष को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिये।
पकड़े गये अभियुक्तो को धारा 153 ए,147,323,352,504,506 के तहत जेल भेज दिया।
उन्मादियों को गिरफ्तार करने में कोटवा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मौर्य,पवन पांडेय,भागी चंद्र,विकल्प राय,राजनाथ यादव आदि थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page