Connect with us

गाजीपुर

काशी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) जा रही काशी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिलते ही ट्रेन को गाजीपुर के सैदपुर स्थित औड़िहार जंक्शन पर रोक दिया गया।

सुरक्षा जांच के लिए क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया और ट्रेन के सभी डिब्बों की बारीकी से तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान की भी जांच की गयी ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

Loading...

रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर बनाए रहें। फिलहाल, किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई। लगभग तीन घंटे के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page