Connect with us

चन्दौली

कलियुगी पुत्र ने पीट-पीटकर की पिता की हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर चौकी अंतर्गत महाबल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग की उसके ही बेटे ने हथौड़ी, ईंट और पत्थर से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, महाबल गांव निवासी बाढ़ु (80) अपने बेटे राजेश के साथ घर के कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद बुजुर्ग ने बेटे को कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा लगा दिया। राजेश अंदर से दरवाजा खुलवाने के लिए लगातार कोशिश करता रहा, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। जब बाढ़ु ने दरवाजा खोला, तो गुस्से में आग-बबूला राजेश ने पहले अपने पिता को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और फिर हथौड़ी, ईंट और पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी डीडीयू नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच पहले से ही मनमुटाव था। किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और क्रोध में आकर आरोपी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page