Connect with us

वाराणसी

कमरे में बंद कर महिला से दुष्कर्म का आरोप, चेतगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

महिलाओं की सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई, वाराणसी के तेलियाबाग क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

वाराणसी। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कमरे का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच और तलाश के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर सोमवार को तेलियाबाग स्थित सृष्टि होम स्टे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश द्विवेदी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश, निवासी रामनगर कस्बा, थाना गरौठा, जनपद झांसी के रूप में हुई है।

Advertisement

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) एवं 127(2) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया पूरी की। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी तेलियाबाग समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page