Connect with us

भदोही

ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर, चालक-खलासी बाल-बाल बचे

Published

on

Loading...
Loading...

गिराई पावर हाउस के पास नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा वाहन

पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर दोनों को सुरक्षित निकाला, क्रेन से हटवाया गया कंटेनर

गोपीगंज (भदोही)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को गिराई पावर हाउस के समीप ओवरटेक के प्रयास में एक कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, चालक सुनील कुमार दिल्ली से कोलकाता के लिए नमक, मसाला और अन्य सामान लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गिराई पावर हाउस के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अचानक ओवरटेक करते हुए कंटेनर के सामने कट मार दिया।

टक्कर से बचने के प्रयास में चालक ने वाहन को दाहिनी ओर मोड़ा, जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया। दुर्घटना में कंटेनर का केबिन और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही पीआरबी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से चालक सुनील कुमार और खलासी रामू को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बाद में क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को हटवाया गया और राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page