Connect with us

शिक्षा

ओलंपिक में प्रतिभाग कर देश का नाम रोशन करना चाहती हूॅं : श्रेया

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली की बिटिया ने बढ़ाया जिले का मान

चंदौली। किसी ने सच ही कहा है कि जब कुछ कर गुजरने की हौसला हो तो उम्र मायने नहीं रखता। कुछ ऐसा ही कर दिखाया कक्षा 8 की छात्रा श्रेया ने। छोटी सी उम्र में श्रेया ने रोल बाल ( स्केटिंग ) में एक बार नेशनल खेलने के बाद दोबारा पंजाब स्टेट की तरफ से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही है। चंदौली के खण्डवारी (चहनियां ) गांव की रहने वाली श्रेया, मां खण्डवारी देवी इंटर कालेज में कक्षा 8 की छात्रा है । इनके पिता श्याम जी प्रसाद पेशे से सकलडीहा अधिवक्ता व माता सुमित्रा देवी गृहणी है।

छोटी सी उम्र में ही श्रेया ने पिछले वर्ष पंजाब टीम की तरफ से दिल्ली टीम को 1-4 से हराकर अपना परचम लहराया था, जिसे लेकर इसका सेलेक्शन स्थायी तौर पर पंजाब टीम में हो गया। इस समय वाराणसी के कोइराजपुर में विगत एक वर्ष से रहकर प्रैक्टिस कर रही है। दूसरी बार जिला स्तरीय खेल आगरा में 1 जनवरी 24 को आगरा में हुआ था। यहां भी खेल में अव्वल आने पर इसका सेलेक्शन स्टेट में हो गया है जिसका तारीख व खेलने का स्थान का जल्द ही जारी होगा।

मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक चैयरमैन डॉ0 राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए जल्द ही श्रेया को सम्मानित करने की घोषणा की है। इस दौरान श्रेया ने बताया कि कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो किसी भी तरह की बाधा मायने नहीं रखती है। ओलंपिक में प्रतिभाग कर देश का नाम रौशन करना चाहती हूं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page