Connect with us

अपराध

एसडीओ ऑफिस का क्लर्क 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसडीओ ऑफिस में तैनात क्लर्क बृजेश कुमार एक उपभोक्ता से नए बिजली कनेक्शन के बदले 10 हजार रुपए मांगे थे।एंटी करप्शन टीम ने उसके दफ्तर की तलाशी भी ली। कार्रवाई की जानकारी होने पर विभाग के आला अधिकारी भी ऑफिस पहुंच गए। हालांकि टीम क्लर्क को लेकर सारनाथ थाने पहुंची और उसके खिलाफ तहरीर दी। इस घटना के बाद एसडीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया पुलिस ने रुपये और दस्तावेज को सील कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया।

Loading...

वाराणसी के भुलेटन चौक के रहने वाले कुलदीप कुमार बरनवाल ने उपखंड कार्यालय लेदूपुर में नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। फाइल के बाद उसने विभाग की ओर से मांगे गए डॉक्यूमेंट्स भी उपलब्ध कराए और सर्वे भी कराया। इसके बाद कार्यालय पहुंचा तो एसडीओ के लिपिक बृजेश कुमार ने फाइल को आगे बढ़ाने से मना कर दिया।उसने नए कनेक्शन का अप्रूवल रिपोर्ट बनाने और फाइल को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए 10 हजार रुपये मांगे। बृजेश ने सरकार की ओर से कनेक्शन फ्री देने की बात भी कही, लेकिन लिपिक ने एक भी नहीं सुनी। लिपिक ने स्पष्ट किया कि बिना रुपये दिए फाइल नहीं बढ़ेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page