Connect with us

गाजीपुर

एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी

Published

on

Loading...
Loading...

नौ हजार रुपये दो माह बाद हुए वापस

दुल्लहपुर (गाजीपुर) जयदेश। एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने पीड़ित के 9 हजार रुपये वापस करा दिए। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित ने खुशी जताते हुए साइबर सेल का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार धर्मागतपुर (रामनारा) निवासी विकास चौहान पुत्र राम सिंह चौहान के मोबाइल पर दो माह पूर्व वाराणसी एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने का फोन आया। कॉल करने वालों ने ज्वाइनिंग ट्रेनिंग के लिए एक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। बातचीत के दौरान दो सेमेस्टर के कोर्स के नाम पर प्रति सेमेस्टर 9 हजार रुपये जमा करने की बात कही गई।

नौकरी मिलने की उम्मीद में विकास चौहान ने तत्काल ऑनलाइन माध्यम से 9 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैंग हो गया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना देकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने संबंधित खाते को होल्ड करा दिया और मोबाइल को बंद रखने की सलाह दी।

रविवार को साइबर सेल प्रभारी सर्वजीत यादव ने पीड़ित को थाने बुलाकर बताया कि उसके खाते में 9 हजार रुपये वापस करा दिए गए हैं। ठगी की रकम वापस मिलने पर विकास चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए साइबर सेल टीम का धन्यवाद किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page