अपराध
आदमपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 950 ग्राम गांजा बरामद
वाराणसी| अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्ररेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर अजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को उ0नि0 शशि प्रताप सिंह चौकी प्रभारी हनुमानफाटक, उ0नि0 संतोष कुमार यादव, मय हमराह का रामजनम व फैंटम 6 के कर्मचारीगण का० अतुल वर्मा व का० सूरज गुप्ता द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर जलालीपुरा निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से 1अभियुक्त शहनवाज अहमद उर्फ शनी पुत्र आलमगीर निवासी K46/235 हरतीरथ थाना कोतवाली जनपद वाराणसी उम्र करीब 28 वर्ष को समय 20.50 बजे गिरफ्तार कर उसके पास 1950 ग्राम गांजा बरामद किया गया जो अभियुक्त बेधने की फिराक में था। उपरोक्त घटना में फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर थाना आदमपुर पर मु0अ0स0 103/2022 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया है। थाना आदमपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 शशि प्रताप सिंह चौकी प्रभारी हनुमानफाटक थाना आदमपुर वाराणसी, उ0नि0 सतोष कुमार यादव थाना आदमपुर वाराणसी, का0 रामजनम थाना आदमपुर वाराणसी, का0 अतुल कुमार वर्मा थाना आदमपुर वाराणसी, का0 सूरज गुप्ता थाना आदमपुर वाराणसी थे।
