मिर्ज़ापुर
अस्पताल परिसर में तम्बाकू सेवन करने वालों पर सख्ती, दो एम्बुलेंस चालकों का कटा चालान
मीरजापुर। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मण्डलीय जिला चिकित्सालय में 1 मई 2026 को एसआईसी की निगरानी में तम्बाकू नियंत्रण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अस्पताल परिसर में तम्बाकू सेवन करते पाए गए मरीजों और तीमारदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

इस दौरान दो एम्बुलेंस चालकों का भी चालान किया गया। कुल 10 लोगों पर नियमानुसार 200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से जुर्माना लगाया गया।

अभियान में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन किशोर, कार्यक्रम के नोडल डॉ. पंकज पाण्डेय, मैनेजर डॉ. पूजा सलुजा, शिवांगी शुक्ला, मनोविज्ञान काउंसलर शालिनी किरन सिंह, अस्पताल परिसर पुलिस चौकी इंचार्ज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि तम्बाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति अस्पताल के कमरा नंबर 106 में निशुल्क दवा और मुफ्त काउंसलिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
