Connect with us

मिर्ज़ापुर

थाना जिगना में पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी सहित कार्यशैली पर हुई विशेष बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी लालगंज अमरबहादुर ने थाना जिगना पहुंचकर नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग, आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार तथा ड्यूटी के प्रति सतर्क, अनुशासित और जिम्मेदार रहने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान रिक्रूट आरक्षियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, भोजनालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली गई। इसके बाद रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस के कार्य एवं आचरण के साथ-साथ पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्राधिकारी ने भोजनालय में रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया तथा सभी को अनुशासन, कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page