Connect with us

गाजीपुर

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात में दवोपुर मड़ई के पास से नैसारा गांव में मारपीट व फायर करने वाले नामजद अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय (23 वर्ष) थाना क्षेत्र के नैसारा गांव निवासी हैं।

Loading...

नैसारा गांव का ही दानिश शाह ने तीन दिन पहले मारपीट,गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा हवाई फायर करने की दी गयी नामजद तहरीर पर थाना में दो के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। पुलिस को पकड़े गये अभिषेक पाण्डेय के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिन्दा कारतूस मिला। पुलिस विधिक कार्रवाई पूर्ण कर जेल भेज दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page