Connect with us

गाजीपुर

अब्दुल हमीद का नाम स्कूल से हटाने पर कांग्रेस ने जतायी नाराजगी, आंदोलन की दी धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम सरकारी स्कूल से हटाये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आक्रोश व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील राम और प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन “बाबू” की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट गाजीपुर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय में मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि अब्दुल हमीद के पैतृक गांव धामुपुर दुल्लहपुर में उनका नाम स्कूल से मिटा दिया गया है और वहां अब “पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, धामुपुर” लिखा गया है, जो न केवल शर्मनाक है बल्कि सरकार की दूषित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे के अंदर स्कूल का नाम पूर्व की तरह नहीं लिखा जाता, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

Loading...

फसाहत हुसैन “बाबू” ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है और जातिवाद व धर्म के नाम पर भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि यह घटना इस सरकार की तुष्टिकरण नीति का उदाहरण है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि इस मुद्दे का संज्ञान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लिया है और उनके निर्देश पर राज्यपाल को संबोधित पत्र भेजा गया है।

निवर्तमान शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि यदि यह मामला जल्द नहीं सुलझा तो कांग्रेस इसे लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान पीसीसी सदस्य लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा, चंद्रिका सिंह और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page