Connect with us

गाजीपुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुहम्मदाबाद में जगह-जगह लगे योग शिविर

Published

on

Loading...
Loading...

प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया योगाभ्यास

योग को जीवनशैली में अपनाने का दिया संदेश, स्वस्थ भारत के निर्माण पर जोर

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह मुहम्मदाबाद नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी प्राप्त की।

नगर स्थित अष्ट शहीद पार्क परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित प्राणायाम एवं योगाभ्यास से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कई बीमारियों पर बिना दवा के भी नियंत्रण पाया जा सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं।

योगाभ्यास कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय, नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया, भाजपा नेता पीयूष राय, आनंद राय मुन्ना, वीरेंद्र राय, रामजी गिरी, ओपी गिरी, आनंद कुमार त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय, अमित अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, विनोद राय, श्रीनारायण राय, जयप्रकाश प्रजापति, प्रवीण राय, राजेंद्र शर्मा एवं विनोद यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय की मौजूदगी में तथा कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय एवं प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप के निर्देशन में योग शिविर आयोजित किया गया। वहीं शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एस.के.एस. पांडेय के निर्देशन में शिक्षक सोनू पांडे द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया।

भाजपा देहात मंडल की ओर से सिलाईच स्थित विद्यालय, अष्ट शहीद इंटर कॉलेज, मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी योग शिविरों का आयोजन कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page