Connect with us

अपराध

महिला पुलिस द्वारा आईवीएफ सेंटर में सामाजिक व आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं व नाबालिक लडकियों के कृत्रिम गर्भाधान कराते हुए एग डोनेशन कराने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए दो पुरुष व दो महिला अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अपराधों के रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व थाना अध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में महिला थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/23 धारा 363,419,420,467,471,370ए भादवि0 व 36/42 आधार कार्ड अधि0 2016 एवं धारा 33 सहायक प्रजनन प्रोद्योगिकी (विनि0) अधि0 2021 में विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि सामाजिक व आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं व नाबालिक लडकियों को धन का प्रलोभन देकर एवं कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए शहर के नामी आईवीएफ सेंटर द्वारा कृत्रिम गर्भाधान कराने के उद्देश्य से अपने दलालों के माध्यम से पैसे का लालच देकर महिलाओं एवं नाबालिक लड़कियों का एग डोनेशन कराकर निःसंतान दम्पतियों को उँचे दामों पर संतान उत्पत्ति कराने वाले गैंग को गिरफ्तार किया गया है । यह एक संगठित गिरोह है जो सामाजिक एवं आर्थिक रुप से कमजोर वर्गो की महिलाओं एवं नाबालिक लडकियों को पैसे का लालच देकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराया जाता है इस गैंग में शामिल अन्य लोगो की तलाश की जा रही है ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page