Connect with us

मनोरंजन

भोजपुरी फिल्म ‘भाभी जी घर पे हैं’ की शूटिंग शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

टीवी की मशहूर हास्य धारवाहिक ‘भाभी जी घर पे हैं’ के टाइटल से बन रही निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह की फिल्म ‘भाभी जी घर पे हैं’ की शूटिंग इन दिनों जोरों शोरों से चल रही है‌। यह फुल फ्लेज फीचर फिल्म है और इसका निर्देशन अजय कुमार झा कर रहे हैं। फिल्म का विषयवस्तु सामाजिक और पारिवारिक हास्य व्यंग पर आधारित है।

फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह का ने बताया कि, फिल्म ‘भाभी जी घर पे हैं’ पूरी तरह से मनोरंजन वाली फिल्म होगी। इसका निर्माण बड़े स्तर पर कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और फिल्म के साथ दर्शक खुद को कनेक्ट भी कर पाएंगे‌ गीत – संगीत भी फिल्म में उम्दा है। ऐसी फ़िल्में भोजपुरी सिनेमा के ग्राफ को बढाने वाली होती है। हमारी कोशिश है फिल्म दर्शकों को पसंद आये, क्यूंकि हम दर्शकों की फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने फिल्म की कास्ट के बारे में बताया कि फिल्म ‘भाभी जी घर पे हैं’ में रिंकू घोष, देव सिंह, गौरव झा और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के सेट पर रिंकू घोष ने बताया कि, एक अच्छी कहानी वाली फिल्म कलाकारों को अपनी ओर खींच ही लाती है, यही वजह है कि आज मैं इस फिल्म में हूँ। मैं अपने स्वाभाविक अंदाज में अपने किरदार को निभा रही हूँ और मुझे उम्मीद है दर्शकों को यह खूब पसंद भी आएगा।

वहीं, अभिनेता गौरव झा ने कहा कि, फिल्म रोचक है और मैं पहले दिन से उत्साहित था। अब फ़ाइनली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने वाली है। ये मेरी गट फीलिंग कहती है। वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर से बन रही फिल्म ‘भाभी जी घर पे हैं’ के निर्माता प्रदीप सिंह प्रतीक सिंह और निर्देशक अजय कुमार झा हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी हैं। डीओपी मनोज और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page