गाजीपुर
बहरियाबाद क्षेत्र में निकला ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस
हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल, दर्जनों गांवों में गूंजे अमन और इंसानियत के संदेश
बहरियाबाद, गाजीपुर। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बहरियाबाद क्षेत्र के उत्तर एवं दक्षिण मोहल्ला, रुकनपुर दरगाह, मलिकनगांव, पलिवार, देईपुर सहित दर्जनों मुस्लिम बाहुल्य गांवों में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली। कई स्थानों पर हिंदू भाइयों ने जुलूस में शामिल होकर ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस ने गांवों के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया।

मौलानाओं ने अपने संबोधन में हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं और संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से पैगंबर साहब की दया, इंसानियत, न्याय और शांति की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर मस्जिदों और महफिलों में नात पढ़ी गई तथा दरूद-ओ-सलाम पेश किया गया। मस्जिदों, घरों और गलियों को रोशनी एवं इस्लामिक झंडों से सजाया गया था।
कार्यक्रम में डॉ. निसार अहमद अंसारी, सैय्यद शमीमुल वरा, दानिश वरा, सैय्यद अब्दुल्ला, अमन बहरियाबादी, निजाम खान, अमजद खान, हाशिम वरा, शादाब वरा, सदर इमाम, शकील भाई, अबरार अंसारी, अख्तर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, शाह आलम, अलाउद्दीन, समीउल्लाह अंसारी, इरशाद अंसारी और इम्तियाज अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
