Connect with us

कोरोना

जिले में बुधवार को 20,772 लाभार्थियों को लगा कोविड का टीका

Published

on

Loading...
Loading...

– 3,948 लोगों को पहली व 14,018 लोगों को लगी दूसरी डोज़
— 425 किशोरों को लगी पहली व 492 किशोरों को लगी दूसरी डोज़

वाराणसी| जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। इस क्रम में जनपद में बुधवार को जिले में 20,772 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 917 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 425 किशोरों को पहली एवं 492 किशोरों को दूसरी डोज़ लगाई गई। इसके साथ ही 2,806 लोगों ने एहतियाती टीका लगवाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि बुधवार को जिले के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर आयोजित 495 सत्रों में कुल 20,772 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया, जिसमें 3,948 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 14,018 लाभार्थियों को दूसरी डोज एवं 2,806 लोगों को प्रीकाशनरी डोज़ का टीका लगाया गया। इस क्रम में 15 से 17 वर्ष के कुल 917 लाभार्थियों को, 18 से 44 वर्ष के 12,268 लाभार्थियों को, 45 से 59 वर्ष के 2,987 लाभार्थियों एवं 60 वर्ष से ऊपर के 1,747 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 54,62,470 कोरोना डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसमें से 30,59,369 (103%) पहली डोज़ व 21,61,714 (72.7%) दूसरी डोज़ एवं 30,626 प्रीकॉशनरी डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही अब तक 2,10,761 (81.7%) किशोरों को कोरोना की पहली डोज़ व 1,176 किशोरों को दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page