Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का सदस्यता अभियान शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान का आगाज गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद ब्लॉक से हुआ, जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुजीत यादव कर रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता फॉर्म भरकर महासभा से जुड़ने का संकल्प लिया।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष राम ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि गाजीपुर में 5000 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे इस माह के अंत तक पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के शुभारंभ पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकृत यादव, समाजसेवी कालिका यादव और रमाकांत यादव (राहुल जरगो) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस सदस्यता अभियान को मजबूती देने के लिए जिला संयोजक के रूप में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामयश यादव एडवोकेट को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही गाजीपुर जिले के सभी ब्लॉकों और नगर क्षेत्रों में संयोजक और पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

सादात ब्लॉक की कमान ललिता यादव को सौंपी गई है, जबकि सदर ब्लॉक का नेतृत्व संजय यादव करेंगे। सैदपुर में शिवपूजन यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। रेवतीपुर से अजीत यादव, करंडा से धर्मबीर यादव और देवकली से संतोष यादव को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। जमानियां ब्लॉक के लिए संजय सिंह यादव को जिला सचिव बनाया गया है, जबकि मनिहारी में महेंद्र यादव और मरदह में राहुल जरगो को अहम भूमिकाएं दी गई हैं।

बिरनो में श्री लाल जी यादव, कासिमाबाद में लल्लन यादव, मोहम्मदाबाद में शिव शंकर यादव और भावरकोल में मदन यादव को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, जखनियां में रामअवध यादव और भदौरा में ओमप्रकाश यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिली है। बाराचवर ब्लॉक का नेतृत्व हीरा सिंह यादव करेंगे, जबकि नगर गाजीपुर के लिए हिमांशु यादव को युवा सचिव नियुक्त किया गया है।

Advertisement

यादव महासभा का यह अभियान जिले भर में तेजी से चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि यह सदस्यता अभियान समाज की एकता और विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page