Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना हो तो कांग्रेस को वोट दो : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Published

on

वाराणसी । शहर दक्षिणी की कांग्रेस प्रत्याशी आर्किटेक्ट मुदिता कपूर के समर्थन और उनके चुनाव प्रचार के लिए मछोदरी में शुक्रवार को जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मतदाताओं को सम्बोधित किया और मुदिता कपूर को जिताने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है तो कांग्रेस को लाना होगा, कांग्रेस को जिताना होगा।
सभा में उन्होंने कहा कि 32 साल से प्रदेश को बर्बाद होते देखते आ रहे हैं। इसके लिए सपा, भाजपा और बसपा की सरकारें जिम्मेदार हैं। सपा और बसपा किसी खास जाती की बात करती है तो भाजपा केवल एक धर्म की बात करती है। जीवन केवल एक जाति या धर्म से नहीं चलता है। जाति व धर्म की राजनीति खत्म करना है। जब हम एक जाति व धर्म को लेकर चलेंगे तो हिंदुस्तानी कहने वाला कोई नहीं रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page