Connect with us

वाराणसी

Varanasi Weather : बर्फीली हवा से लुढ़का पारा, अभी ठंड से नहीं मिलेगी निजात, जानिये मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बर्फीली हवा और शीतलहर के चलते शहर का पारा लुढ़क गया है। वाराणसी में भी पहाड़ों जैसी सर्दी का एहसास हो रहा है। इससे न रात में चैन मिल रहा और न ही दिन में राहत। बर्फीली हवा व गलन के सामने धूप भी बेअसर साबित हो रही। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी कड़ाके की ठंड और गलन से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने वाराणसी समेत आसपास के जिलों में कोहरा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। जनवरी के दूसरे सप्ताह में सर्दी चरम पर पहुंच गई है। दिन में धूप तो खिल रही है, लेकिन शीतलहर के प्रकोप के चलते बेअसर साबित हो रही है। हवा में नमी के चलते लोगों को घऱ से बाहर निकलते ही कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसे में लोगों को अलाव की दरकार महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कड़ाके की ठंड का दौर अभी जारी रहेगा। बर्फीली हवा व शीतलहर के चलते ठंड का असर बना रहेगा। वाराणसी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने वाराणसी में कोहरा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। चंदौली में कोहरा का येलो अलर्ट है। रात व सुबह के वक्त कोहरा का प्रकोप रहेगा। रात में पाला गिरने की वजह से फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page