Connect with us

अपराध

वाराणसी: दोस्त के साथ दुष्कर्म करने के बाद कर रहे थे ब्लैकमेल, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लंका थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबीरी सूचना के आधार पर मु.अ.स. 698/24 धारा 323/504/ 506/377/386 भादवि से संबन्धित वांछित अभियुक्तगण अपने दोस्त के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने एवं वीडियो बनाकर पैसे की मांग करने एवं मना करने पीड़ित के साथ मारपीट के आरोप में 3 अभियुक्तों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना लंका पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्वयाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों में आयूष राय पुत्र राजीव राय निवासी रोहतास (बिहार), पवन कुमार सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी मोहनिया कैमूर (बिहार), नितिश पाण्डेय पुत्र महेन्द्र पाण्डेय निवासी सासाराम (बिहार) के हैं। इनके कब्जे से 3 अदद मोबाइल फोन बरामद किया।

Loading...

लंका पुलिस ने मलहिया, विश्व सुन्दरी पुल के पास से शनिवार भोर में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उ.नि. नरेन्द्र कुमार कन्नौजिया, का. सम्हारू गुप्ता, का. ज्ञानेन्द्र, का. विक्की रजक, का. राजकुमार शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page