Connect with us

अपराध

महिला मछली विक्रेता को गोली मारने वाले दो आरोपी हत्थे चढ़े :एक आरोपी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चितईपुर थाना अंतर्गत पिछले कुछ दिनों पूर्व हुए महिला मछली विक्रेता पर जानलेवा हमले में दो शातिर अपराधी चितईपुर पुलिस के हत्थे चढ़े चितईपुर थाना प्रभारी युवा मिर्जा रिजवान वेग ने त्वरित कार्यवाही कर इस मामले का खुलासा किया

बीते 17 अक्टूबर को रात्रि लगभग 10:00 बजे मछली विक्रेता सुनीता व उसकी सहेली रीता को घर जाते वक्त बीच रास्ते में पल्सर सवार युवक ने गोली मारी जिससे बाद नजदीकी अस्पताल में जाने पर सुनीता व उसकी सहेली को उपचार कर बचाया जा सका मामले को चितईपुर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

नामजद तहरीर. के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त मोहन सोनकर व दूसरा अभियुक्त आकाश कुमार ने बताया कि सुनीता जो कि मछली विक्रेता है वह हमारे दुकान के पास ही दुकान लगाती है अपने दुकान की इनकम को बढ़ाने के लिए हमने योजनाबद्ध तरीके से सुनीता व

उसकी सहेली पर गोली चलाई

घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा के साथ 315 बोर का कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया

Advertisement

अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए गैर जनपद फरार होने की फिराक में थे मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी चितईपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माल गोदाम कैंट के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page