Connect with us

आजमगढ़

NEET-2026 में APS रेजिडेंशियल अकादमी का शानदार प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

कई विद्यार्थियों ने हासिल की उत्कृष्ट ऑल इंडिया रैंक, सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन की बढ़ी उम्मीद

आजमगढ़।APS रेजिडेंशियल अकादमी (APSRA) के विद्यार्थियों ने NEET-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के कई छात्रों ने अखिल भारतीय स्तर पर शानदार रैंक हासिल की है, जिससे उनके सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन की प्रबल संभावना जताई जा रही है। संस्थान ने इस सफलता का श्रेय गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा, अनुशासित माहौल और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

इन विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

अकादमी के अनुसार मोहम्मद रमीज़ ने 649 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1544 हासिल की। वहीं अदीब हामिद ने 626 अंक (AIR 4091), मुस्कान ने 482 अंक (एससी श्रेणी, AIR 5387), ज़ैनब बानो ने 560 अंक (AIR 29784), नशरा अब्दुल्ला ने 558 अंक (AIR 31125), अदनान खान ने 554 अंक (AIR 34128), इकरा रहमान ने 550 अंक (AIR 37536) तथा मुजाहिद खान ने 549 अंक (AIR 38049) प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

संस्थान ने दी विद्यार्थियों को बधाई

अकादमी के चेयरमैन एवं एमएलसी शाह आलम (गुड्डू जमाली) ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनने का जताया विश्वास

अकादमी के प्रबंधक एवं सचिव सीए मोहम्मद नोमान ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत और शिक्षकों की लगन का प्रतिफल है। वहीं निदेशक डॉ. गयास असद खान ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में कुशल चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे। अकादमी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page