Connect with us

आजमगढ़

कर्तव्यों में लापरवाही पर आजमगढ़ में बड़ी कार्रवाई, दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने विभागीय जांच के दिए आदेश, अनुशासनहीनता पर सख्त रुख

पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी- ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

आजमगढ़। पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जीयनपुर में तैनात उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य पर एक विवेचना में बिना उच्चाधिकारियों को अवगत कराए गंभीर धाराओं में परिवर्तन करने और जांच प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है।

ड्यूटी में अनुशासनहीनता पर मुख्य आरक्षी पर गिरी गाज

वहीं थाना सिधारी में तैनात मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार के खिलाफ ड्यूटी के दौरान स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है। उन्हें भी निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करें। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता मिलने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और अनुशासित पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page