Connect with us

वाराणसी

BHU : डॉ. बाला लखेन्द्र को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में ‘बेस्ट रिसर्च पेपर’ सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जन संप्रेषण विभाग के सह आचार्य डॉ. बाला लखेन्द्र को “डिजिटल डायनॉमिक्स: ग्लोबल ट्रेंड्स एंड चैलेंजेज़” विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अंतर्विषयक कॉन्फ्रेंस में ‘बेस्ट रिसर्च पेपर’ सम्मान से नवाजा गया।

यह ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस राइटर रिज़र्वायर, इंडिया और कम्युनिकेशन टुडे, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में विभिन्न तकनीकी सत्रों में लगभग 90 शोध पत्रों की प्रस्तुति हुई, जिनमें नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, बहरीन, श्रीलंका और यूरोपीय देशों के साथ-साथ भारत के अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों ने भाग लिया।

कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में डॉ. लखेन्द्र को यह सम्मान ‘इंपैक्ट ऑफ़ डिजिटल रिवोल्यूशन ऑन चेंजिंग पैटर्न इन सोशल बिहेवियर ऑफ द कॉलेज गोइंग यूथ: ए केस स्टडी ऑफ़ वाराणसी डिस्ट्रिक्ट’ विषय पर प्रस्तुत उनके शोध पत्र के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान प्रदान करने वालों में आईआईएमसी ढेंकनाल के प्रो. मृणाल चटर्जी, भारती विद्यापीठ संस्थान के निदेशक प्रो. एम. एन. होड़ा, नाइजीरिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर लीडिया चिन्येनेम्बा और कम्युनिकेशन टुडे के संस्थापक प्रो. संजीव भाणावत शामिल थे।

Advertisement

डॉ. बाला लखेन्द्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संप्रेषण विभाग में सह आचार्य के पद पर कार्यरत हैं और मीडिया अध्ययन व युवा व्यवहार विषयों पर विशेष शोध कार्य करते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page