Connect with us

वाराणसी

भारत विकास परिषद ने महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर किया आयोजन

Published

on

महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर बुधवार भारत विकास परिषद की ओर से जेएचवी माल के सामने स्थापित लक्ष्मीबाई की मूर्ति के सामने कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी की वीरांगना बेटी महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ने चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भारत विकास परिषद की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके आज की पीढ़ी की बच्चियों महिलाओं लिए कर्मशीलता, अनुशासन, त्याग और बलिदान की भावना जैसे आदर्श प्रस्तुत करना सराहनीय कार्य है।

उन्होंने लक्ष्मीबाई के विठूर के जीवन काल और युद्ध कौशल के प्रशिक्षण आदि का वर्णन किया और कहा कि भारत की संस्कृति ऐसी है कि हम अपना सिर कटा देंगे लेकिन किसी गैर भारतीय के हाथ में अपनी सत्ता नहीं सौंपेंगे।यह दिखाता है कि त्याग और बलिदान की भावना जिसके संस्कारों में होती है जो समाज के लिये बलिदान देता है उसे ही समाज याद रखता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page