मिर्ज़ापुर
जीआरपी ने चोरी का मोबाइल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, चोरी का वीवो मोबाइल बरामद
भदोही निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, बरामदगी के बाद बढ़ाई गईं बीएनएस की धाराएं
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी मिर्जापुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का मोबाइल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन. कोलाजी तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
जीआरपी चौकी रेनूकूट के उपनिरीक्षक श्रीकांत मौर्य अपनी टीम के साथ मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के मुगलसराय छोर स्थित आरपीएफ बैरक के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़ लिया गया।
चोरी का मोबाइल बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार डोम (22 वर्ष) पुत्र विजय उर्फ राजगीर डोम, निवासी जयरामपुर, थाना औराई, जनपद भदोही के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से स्काई ब्लू रंग का वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो चोरी का था।
पहले से दर्ज था मुकदमा
पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल के संबंध में जीआरपी मिर्जापुर थाने में मु.अ.सं. 87/2026 के तहत धारा 305(सी) बीएनएस में पहले से मुकदमा दर्ज था। मोबाइल की बरामदगी के बाद मामले में धारा 317(2) एवं 317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
न्यायालय भेजा गया आरोपी
जीआरपी ने आरोपी का चालान धारा 305(सी), 317(2) एवं 317(4) बीएनएस के तहत कर उसे न्यायालय भेज दिया।
