Connect with us

भदोही

श्रावण मास की तैयारियों को लेकर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

सुंदरवन कटेबना में बैठक, 180 रुद्राभिषेक, नशा मुक्ति अभियान और धार्मिक आयोजनों की बनी रूपरेखा

संभावित वीआईपी आगमन की तैयारियों की समीक्षा, धर्म और सामाजिक जागरूकता पर दिया गया जोर

ज्ञानपुर। सुंदरवन कटेबना स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में आगामी श्रावण मास की तैयारियों को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूरे श्रावण मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

180 रुद्राभिषेक और जनजागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा

बैठक में श्रावण मास के दौरान 180 रुद्राभिषेक, नशा मुक्ति अभियान, बाइक रैली तथा अन्य धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न राज्यों के राज्यपालों और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के संभावित आगमन को देखते हुए तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

धर्म के साथ समाज जागरूक बनाने पर जोर

द्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र की पीठाधीश्वर राज लक्ष्मी मान्दा जी ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ाने के साथ समाज को नशामुक्ति का संदेश देना है। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी की खान-पान की आदतों और अभिभावकों की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता बताई।

Advertisement

जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान

बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रम भी निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में मनीष पांडेय, गोवर्धन राय, शिवम तिवारी, आकाश त्रिपाठी, अवनीश, प्रतीक सहित मंदिर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page