बलिया
नीट पेपर लीक के विरोध में सपा का मौन कैंडल मार्च
बांसडीह में छात्रों को श्रद्धांजलि, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
अंबेडकर तिराहे तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए
बांसडीह (बलिया)। नीट पेपर लीक प्रकरण के विरोध में रविवार शाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांसडीह तहसील से अंबेडकर तिराहे तक मौन कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण से जुड़े घटनाक्रम के बीच जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पुलिस कार्रवाई से प्रभावित युवाओं के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग
कैंडल मार्च के दौरान सपा नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि युवाओं का विश्वास कायम रहे।
युवाओं के समर्थन का जताया संदेश
कार्यकर्ताओं ने मौन रखकर छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की और निष्पक्ष जांच तथा न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग उठाई। मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कैंडल मार्च में रणजीत चौधरी, सुशांत राज पाठक, धर्मेंद्र मणिक, विनय गोंड, बबलू यादव, मनोज पाण्डेय सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
