Connect with us

मिर्ज़ापुर

अपना दल (एस) ने मनायी संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष ई. राम लौटन बिंद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती को धूमधाम से मनाया। यह आयोजन सांसद जनसंपर्क कार्यालय, पटेल चौक (भरुहना) में किया गया, जहां संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

राष्ट्रीय सचिव (किसान मंच) रमाकांत सिंह और राष्ट्रीय सचिव (चिकित्सा मंच) डॉक्टर शिवपूजन पटेल ने इस अवसर पर संत गाडगे महाराज के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष ई. राम लौटन बिंद ने धोबी समाज के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव (अनुसूचित मंच) ज्ञानचंद कनौजिया को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अपना दल (एस) के कार्यकर्ता इस जयंती को मना रहे हैं।

संत गाडगे महाराज का जन्म 23 फरवरी 1876 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के शेणगांव अंजनगांव में हुआ था। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए जीवन समर्पित कर धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय और छात्रावासों का निर्माण कराया। उन्होंने यह सब भीख मांगकर बनवाया, लेकिन अपने लिए कभी कोई घर नहीं बनाया। वह जीवनभर धर्मशालाओं के बरामदों या वृक्षों के नीचे ही रहे। उनकी सादगी और सेवा के कारण उन्हें महाराष्ट्र में “मिट्टी के बर्तन वाले गाडगे बाबा” और “चीथड़े-गोदड़े वाले बाबा” के नाम से भी जाना जाता है।

Advertisement

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव (शिक्षक मंच) लाल बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष (आईटी मंच) दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव रामबृक्ष बिंद, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, जिलाध्यक्ष (महिला मंच) श्रीमती नमिता केसरवानी, युवा जिला महासचिव हर्षित सिंह, जिला पंचायत सदस्य राधिका बेलदार, पूनम सिंह, पिंकी सिंह, रेणु भरतीया, नगर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी, कुलदीप सिंह, विशंभर पांडेय, रतन सिंह, आरिफ अली मंसूरी सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page