Connect with us

चन्दौली

संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने बलुआ घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

Published

on

चहनियां (चंदौली)। संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर घाट को साफ-सुथरा बनाया। यह अभियान 75वें आज़ादी के अमृत महोत्सव प्रोजेक्ट “अमृत” के अंतर्गत “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” थीम पर आयोजित किया गया।

बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चहनियां, धानापुर, डेढ़ावल, रामगढ़ और टांडाकला ब्रांच के करीब 200 सेवादारों ने घाट की सफाई की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद सेवादारों ने बलुआ बाजार से पश्चिम वाहिनी घाट तक सफाई अभियान चलाया।

संत निरंकारी मिशन के मुखी डॉ. नीलम राम ने कहा कि मिशन का उद्देश्य मानवता और प्रेम को बढ़ावा देना है, जो आज कम होता जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और नशे से दूर रहें, क्योंकि यह समाज और संबंधों को नुकसान पहुंचाता है।

इस अभियान में जय सिंह, सुनील मुखी, बीरेन्द्र मुखी, छोटेलाल, हरिश्चंद्र, मुकेश सिंह, जोखन, राजनाथ सहित कई सेवादारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page