वाराणसी
बड़ागांव ग्राम प्रधान उपचुनाव: अतुल सिंह ने दर्ज की जीत

वाराणसी। बड़ागांव विकासखंड की ग्राम सभा में हुए ग्राम प्रधान उपचुनाव में अतुल सिंह ने 224 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऊषा गुप्ता को हराया।
यह चुनाव ग्राम प्रधान घनश्याम गुप्ता के निधन के कारण कराया गया था, जिससे यह पद रिक्त हो गया था। इस चुनाव में कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।
शुक्रवार को संपन्न हुई मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार, अतुल सिंह को 1800 मत प्राप्त हुए, जबकि ऊषा गुप्ता को 1576 वोट मिले।
Continue Reading