Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर : बीएड की परीक्षा में 18 नकलची रिस्टीकेट

Published

on

Loading...
Loading...

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की बीएड विषम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सख्त निगरानी के बावजूद 18 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। परीक्षा में अनुशासन भंग करने के आरोप में सभी छात्रों को तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया।

शुक्रवार को आयोजित प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल 1577 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1540 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 37 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार, कॉलेज परिसर में प्रवेश से पहले पुलिस बल, पीएससी और प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम द्वारा सघन तलाशी ली गई। छात्रों के लिए मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था।

Loading...

इस परीक्षा केंद्र पर 20 बीएड महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा दे रहे थे। जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रो. डॉ. एस.डी. सिंह परिहार, प्रो. डॉ. एस.एन. सिंह, प्रो. डॉ. अरुण कुमार यादव समेत कई वरिष्ठ शिक्षक शामिल रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए सख्त निगरानी की गई और प्राचार्य ने सभी परीक्षार्थियों से निष्पक्ष परीक्षा देने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page