Connect with us

दुर्घटना

सड़क हादसे में एक की मौत, सात घायल

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां प्रयागराज स्नान के लिए जा रही एक कार हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकरा गई। वहीं, दूसरा हादसा नगर के ओवरब्रिज पर हुआ, जहां पीछे से आ रही एक कार फोर्स जीप में जा भिड़ी।

पहली दुर्घटना में चकपारण पट्टी आसाम निवासी पुष्पलता (53), शकुंतला (50) और उनके पुत्र हेमंत (35) व नितेश (35) कर्नाटक के विजयनगर से कार द्वारा प्रयागराज स्नान के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार गेराई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची, चालक को झपकी आ गई और वाहन सीधे खड़े कंटेनर से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में नितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Loading...

वहीं, दूसरी दुर्घटना नगर के ओवरब्रिज पर हुई जिसमें एक ग्रैंड आई टेन कार फोर्स जीप से टकरा गई, जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाजीपुर के पारा विरनो निवासी संतोष राय (53), उनकी पत्नी ममता राय (50), हृदय नारायण राय (75) और शशांक राय (25) प्रयागराज स्नान कर वाराणसी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार ओवरब्रिज पर पहुंची, आगे चल रही फोर्स जीप में जा भिड़ी। इस हादसे में चारों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद ममता राय और संतोष राय को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

दोनों घटनाओं के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page