Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर के छात्रों ने राज्य स्तर पर जीता पर्यावरण मित्र स्टेट अवार्ड

Published

on

Loading...
Loading...

जल संरक्षण में किया बेहतरीन कार्य

गाजीपुर। पर्यावरण मित्र परियोजना कार्यक्रम 2024 के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या मनिहारी के छात्र-छात्राओं ने जल (पानी) पर किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। ब्लॉक स्काउट मास्टर एवं विज्ञान शिक्षक संतोष कुशवाहा के मार्गदर्शन में कुमारी अंजली राजभर, सुप्रिया कश्यप, अंशु कुमारी, अंश कुमार और रवि कुमार ने जल संरक्षण, जल गुणवत्ता परीक्षण और जल जनित रोगों की रोकथाम पर प्रभावी कार्य किया।

इन छात्रों की इस उपलब्धि पर गाजीपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव और खंड शिक्षा अधिकारी मनिहारी हेमवंत कुमार ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। साथ ही, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संतोष कुशवाहा, शिक्षक रामलखन यादव, मनोज प्रजापति, यशवंत कुमार और ग्राम प्रधान लाल बहादुर ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय परिवार द्वारा इन होनहार विद्यार्थियों को माल्यार्पण एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

विज्ञान शिक्षक संतोष कुशवाहा ने कहा कि छात्रों को विद्यालय में न केवल शिक्षा बल्कि पर्यावरणीय और सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। उनके संरक्षण में इन छात्रों ने सस्टेनेबिलिटी और जल संरक्षण पर गहन शोध किया और अपने अवकाश के समय का सदुपयोग कर गाँवों में जल परीक्षण, जल संरक्षण तकनीकों और स्वच्छ पेयजल प्रबंधन पर जागरूकता अभियान चलाया। यह प्रयास नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है, जो समग्र शिक्षा और व्यावहारिक शिक्षण पर जोर देती है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा परमिला देवी, बच्चों के अभिभावक वीरेंद्र राजभर, शीला देवी, रमेश राजभर, जुगनू खरवार, बेहफू राजभर, शांति देवी, रानी देवी और गुड्डी देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इन बच्चों की इस उपलब्धि ने विद्यालय और गाजीपुर जिले का नाम रोशन किया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page