Connect with us

गाजीपुर

एसडीएम डॉ. हर्षिता ने स्वास्थ्य शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह का किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। जिले में स्थानीय सामाजिक संस्था “पहला कदम सेवा संगठन” द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भदौरा स्थित भदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ। एसडीएम मुहम्मदाबाद डॉ. हर्षिता तिवारी ने इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. हर्षिता तिवारी ने संस्था की कार्यशैली की सराहना की और कहा कि संस्था ग्रामीण इलाकों में मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है, साथ ही गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिला रही है।

उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें, क्योंकि एक पढ़ी-लिखी बेटी दो परिवारों को रोशन करती है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, उन्होंने बेटियों से अपील की कि वे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, तो सफलता उनके कदम चूमेगी।

स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों के नेत्रों का इलाज किया गया और उन्हें सुरक्षा संबंधित सलाह भी दी गई। साथ ही, पिछले दिनों आयोजित “प्रतिभा खोज परीक्षा” में शीर्ष स्थान पाने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश गिरी ने की, जबकि संयोजक आशीष कुशवाहा ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उपाध्यक्ष विवेक कुशवाहा, अन्य पदाधिकारी संजीत कुशवाहा, राजकुमार राजभर, बृजेश कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा सहित स्थानीय सम्मानित गण और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोहिणी कुमार पांडेय और सुरेंद्र कुशवाहा ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page