Connect with us

चन्दौली

मकान में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में रविवार रात एक मकान में अचानक आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान मोहल्लेवालों की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी डालकर उसे बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।

वार्ड सभासद संजय कनौजिया ने बताया कि सोनू सेठ के मकान में किसी अज्ञात कारण से आग लग गई थी। जैसे ही घर के ऊपरी हिस्से से धुआं निकलता देखा गया, मोहल्ले के लोग सक्रिय हो गए और पास के मकानों से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। खुद सभासद ने भी टीम बनाकर छत पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह काबू में कर लिया।

Loading...

इस हादसे में घर का बेड, रजाई, गद्दा, राशन, कपड़े समेत अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने स्थिति का जायजा लिया और लौट गई। सभासद संजय कनौजिया ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page