Connect with us

चन्दौली

तेज रफ्तार थार ने कई वाहनों को मारी टक्कर

Published

on

Loading...
Loading...

सवारी ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल

सकलडीहा (चंदौली)। जिले में देर शाम सकलडीहा सधन तिराहा पर तेज रफ्तार में आ रही थार वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर वाहन को थाने ले गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार चालक नशे की हालत में था और बेकाबू होकर टेम्पो, बाइक, मारुति कार और ट्रैक्टर समेत कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बालू में फंस गया। इस हादसे में एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क निर्माण अधूरा, फिर भी बेलगाम रफ्तार

सकलडीहा-चहनिया मार्ग का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वाहनों की तेज रफ्तार पर कोई रोक नहीं लग रही। महज एक हफ्ते पहले इसी रास्ते पर एक डंपर की टक्कर से युवक की जान चली गई थी। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Advertisement

सवारी ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल

रविवार शाम करीब 6 बजे मनिहरा गांव के पास सवारी ऑटो वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन समेत फरार हो गया। घायलों की पहचान सकलडीहा के आम्बेडकर बस्ती निवासी 58 वर्षीय जीवनाथ राम और उनके 36 वर्षीय पुत्र संतोष राम के रूप में हुई। दोनों को उपचार के लिए सकलडीहा सीएचसी में भर्ती कराया गया।

डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे स्कूटी सवार

सधन तिराहा के पास एक डंपर ने पपौरा से आ रहे स्कूटी सवार को टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जब स्थानीय लोगों ने चालक से पूछताछ की तो उसने लापरवाही भरे अंदाज में जवाब दिया, जिससे लोग आक्रोशित हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने दी चेतावनी, कार्रवाई की जाएगी
कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है, और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि सड़क हादसों पर रोक लग सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page